शिवाय का ट्रेलर रिलीज होते ही 14 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज, फिल्‍म तो अभी बाकी है

शिवाय का ट्रेलरमुंबई। एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म शिवाय का ट्रेलर रविवार शाम रिलीज़ कर दिया गया।

फिल्म का ट्रेलर एक्शन सीन्स से भरा है। ट्रेलर में अजय एक बच्ची को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

हैरत की बात यह है कि कल शाम ही रिलीज़ हुए शिवाय का ट्रेलर  14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ट्रेलर को देख कर लगता है, इस दीवाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करेगी।

शिवाय का ट्रेलर की जानकारी अजय ने दी

अजय देवगन ने ट्विटर पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी। उन्होनें ट्विटर पर लिखा, ‘ना आदि ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका, वही शून्य है वही इकाय, जिसके भीतर बसा शिवाय।’

शिवाय में अजय देवगन भगवान शिव से प्रेरित एक संरक्षक, पालक और विनाशक की भूमिका में नज़र आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन अजय ने किया है।

बतौर निर्देशक अजय की यह दूसरी फिल्म है।

अजय के अपोजिट सायशा सहगल लीड रोल में हैं।

फिल्म शिवाय से पोलैंड की एक्ट्रेस एरिका बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

यह फिल्म 28 अक्टूबर दीवाली पर रिलीज़ होगी।

हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।

इस पोस्टर में अजय एक एंग्री लुक में दिखाई दे रहे थे।

उनके हाथ में हथियार था।

इस फिल्म के कई पोस्टर जारी किए गए हैं।

फिल्म के एक पोस्टर पर बहुत बवाल मचा और यह मामला थाने तक पहुंच गया था।

अजय देवगन के खिलाफ एडवोकेट मनमोहन शर्मा ने दिल्ली के तिलक नगर थाने में शिकायत रजिस्टर कराई थी।

एडवोकेट मनमोहन ने आरोप लगाया था कि शिवाय के एक पोस्टर में अजय देवगन को जूते पहने हुए भगवान शिव से ऊपर दिखाया गया था।

मनमोहन का आरोप है कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=poLjq0u4_5A]

LIVE TV