
दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून में देश की राजधानी में दो बड़े धरने होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे भीम आर्मी जामा मस्जिद गेट नंबर- 1 से जंतर- मंतर तक मार्च निकाला जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ राजधानी में ही कुछ और संगठन भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं। यह शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट- 7 पर प्रदर्शन करेंगे। पुलिसकर्मियों ने इस बारे में तैयारियां तेज कर ली हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम को शुक्रवार को दोबारा दोहराया जा सकता है। इसमें मोबाइल व इंटरनेट पर पाबंदी के अलावा धारा-144 भी शामिल है।
शामली में CAA के विरोध के बाद पुलिस ने 20-25 लोगों को हिरासत में लिया
वहीं प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के अलावा राजधानी में आने वाले बार्डर इलाकों में भी जाम की स्थिति हो सकती है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही प्रदर्शनों की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
दिल्ली मेट्रो ने जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों को बंद कर दिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो ने यह कदम उठाया है।
सूत्रों की माने तो डीएमआरसी के बताया कि जामिया मिल्लिया और जसोला विहार-शाहीन बाग स्टेशनों पर गाड़ियां रुकेंगी भी नहीं। विरोध-प्रदर्शन के चलते कई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।