शिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार के सभी मंदिरों को सजाया गया, जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लगी भीड़

रिपोर्ट- संजय

हरिद्वार।  शिवरात्री के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भोलेनाथ की ससुराल कहे जाने वाले कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में अलग ही नजारा है। सुबह से बडी संख्या में श्रद्धालुओं की लाईन लगी हुई है। कांवड मेले की समाप्ति के बाद बडी संख्या में श्रद्धालू यहां पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

शिवरात्रि

मान्यता है कि पूरे सावन के महीने मे भोलेनाथ अपनी ससुराल यानी कनखल मे ही निवास करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं का उत्साह यहां देखते ही बन रहा है। कनखल के पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर ओर हरिद्वार के अन्य शिवालयों में शिव भक्त और कांवङिये शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते है|

उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में सुरक्षा व्यवस्था की जांच को आईजी रेंज पहुंचेंगे उन्नाव

सुबह से ही शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तो का मंदिर में ताता लगा है। शिव की ससुराल कनखल में दक्ष मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त सुबह से जुट रहे है। मान्यता है कि आज के दिन भोले शिव का जलाभिषेक करने और शिव की आराधना करने से उनके भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। भगवान शंकर की ससुराल यानि दक्ष नगरी कनखल में विश्व का पहला शिवलिंग दक्षेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित है|

 

 

LIVE TV