
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना की महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को पकड़ लिया है। लेकिन बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स बेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसी शिवांगी सिंह के साथ राफेल में उड़ान भरी और पाकिस्तान के सारे झूठों को धराशायी कर दिया। जी-सूट, विशेष चश्मा और हेलमेट पहने राष्ट्रपति मुस्कुराती हुईं तस्वीरों में दिखीं, जबकि शिवांगी ने विमान उड़ाया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह दूसरे राफेल में साथ उड़े।
शिवांगी सिंह: वाराणसी की बेटी, भारत की पहली राफेल महिला पायलट
वाराणसी के फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास सामान्य परिवार में जन्मीं शिवांगी के पिता कुमारेश्वर सिंह, मां सीमा सिंह हैं। नाना बीएन सिंह सेना में कर्नल थे। सेंट मेरीज और सेंट जोर्ज कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई, 12वीं में 89% अंक। सनबीम विमेंस कॉलेज से बीएससी, NCC में सक्रिय। जैवेलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्वर्ण, 2013 गणतंत्र दिवस परेड में यूपी NCC का प्रतिनिधित्व।
एनसीसी से प्रेरित होकर 2015 में वायुसेना परीक्षा पास की। 2017 में देश की पहली 5 महिला फाइटर पायलटों में शामिल। मिग-21 उड़ाया, पाकिस्तान सीमा के निकट बेस पर तैनाती। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ काम किया। 2020 में राफेल की पहली खेप के साथ गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन में शामिल होकर भारत की पहली महिला राफेल पायलट बनीं।
भाजपा का तंज: “भारत की बेटियां उड़ान भर रही हैं”
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा: “मानक तोड़ने की बात? सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल उड़ाया, साथ थीं वही शिवांगी सिंह जिन्हें पाकिस्तान ने ‘पकड़ा’ बताकर झूठ फैलाया। दो शक्तिशाली महिलाएं। संदेश साफ – भारत की बेटियां उड़ान भर रही हैं।”





