कैदियों को ले जा रही वैन का हुआ एक्सीडेंट, ड्राईवर को नींद आ जाने से हुआ हादसा !

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा : ये घटना थाना नोहझील इलाके के यमुना-एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 75 की है | कैदी को लेकर जा रही पुलिस वैन अज्ञात वाहन से टकराई |

कैदी सहित 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है| महाराजगंज से कैदी को लेकर नोएडा जा रही थी पुलिस |

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से कैदी को लेकर पुलिस नोएडा के गौतम बुद्ध नगर कैदी की पेशी के लिए जा रही थी |

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने से पुलिस की वेन यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 पर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई | जिसमें आरोपी सहित 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए |

 

आषाढ़ अमावस्या में लाखों श्रद्धालओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी !

 

वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है | सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची नौझील पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया | घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि हम लोग कैदी को महाराजगंज से पेशी के लिए 3:30 बजे निकले थे |

माइलस्टोन संख्या 75 पर अचानक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी | जिसमें कैदी सहित 12 लोग घायल हो गए| मथुरा पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया | जिला अस्पताल में घायलो का इलाज किया जा रहा है |

 

LIVE TV