संयुक्त राष्ट्र| कांगो गणराज्य में एक जोरदार विस्फोट हुआ है| कांगो में विस्फोट की यह घटना पूर्वी क्षेत्र गोमा में हुई है| इसमें एक बच्चे की मौत हुई है जबकि 32 भारतीय शान्ति सैनिक घायल हुए हैं|
कांगो में विस्फोट
संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार, यह विस्फोट मंगलवार की सुबह हुआ जिसमें ड्यूटी पर तैनात 32 भारतीय शांति सैनिक घायल हुए हैं| स्थानीय लोगों ने सबसे पहले विस्फोट की आवाज सुनी जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे| इस विस्फोट में तीन शांति सैनिकों की मौत हुई है| घटनास्थल पर भारतीय शांति रक्षक रोज की तरह अभ्यास करने के लिए आए हुए थे| इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है|
यूएन के पीस कीपिंग मिशन में इस समय विभिन्न देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं। यह शांतिरक्षक आपसी संघर्ष को रोकने का काम करते हैं| इस मिशन में अब तक सबसे ज्यादा सैनिक भारत ने खोए हैं| इसके तहत अब तक 3263 सैनिकों की मौत हुई है जिसमें 157 अकेले भारत के थे|