जब पेट में कुछ भी होने का अहसास हो तो अपनाएं यह घर के उपचार

पेट के कीड़े आमतौर पर बच्चों को ही होते हैं। लेकिन आजकल यह कीड़े बच्चों तो क्या बड़ो को भी होने लगे हैं। पेट में कीड़े आमतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में होते हैं। ये गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को संक्रमित कर देते हैं और आपके अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। पेट में कीड़े होने की व़जह से पेट में दर्द, गैस, उल्टी, कमजोरी आदि की समस्या होने लगती है। जब भी पेट में कीड़े होने लगते हैं तो इंसान का शरीरिक विकास रूक जाता है। ऐसे में शरीर से इन कीड़ों का निकलना बहुत ही जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने पेट के कीड़ों को इलाज के स्थान पर घरेलू तरीके से ठीक करें।

पेट में कीड़े

हल्दी

हल्दी आप सभी की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सबसे महत्वपूर्ण मसाला है। इसके इस्तेमाल से आप के पेट के सभी कीड़े बहुत जल्दी ही शरीर से निकल जाते हैं। हल्दी एंटी सेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है जो पेट में कीड़ों को निजात देने में मदद करता है। पेट के कीड़ों से निजात पाने के लिए एक ग्लास छाछ में एक चम्मच हल्दी का जूस मिलाएं और इसका रोज सेवन करें।

नीम

नीम खाने में जितनी कड़वी होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। नीम के पानी से नहाने में काफी तरह की बीमारियों से निजात मिल जाती है। नीम के सूखे पत्तों को पीसकर इन्हें एक गिलास गर्म पानी में मिला लें और एक सप्ताह तक हर रोज इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ व्रत में ही नहीं प्रयोग होता यह खाद्य, रोज के सेवन से दिखेंगे अनोखे चमत्कार

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में एंटी पैरासिटिक गुण होते हैं जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में काफी हद तक मदद करते हैं। कद्दू के बीजों में एक कम्पाउंड पाया जाता है जिसे कुकुरबिटासिन कहते हैं। इसके लिए आपको पिसे हुए कद्दू के बीज और तीन कप पानी की आवश्यकता होती है। इन दोनें को मिलाकर 30 मिनट तक उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम्स पाएं जाते हैं जिसमें कृमिनाशक गुण होते हैं। इसलिए यह पेट के कीड़ों को कम करता है। चार चम्मच गर्म पानी में एक चम्मच कच्चे पपीते का जूस और शहद मिलाकर रोज सुबह काली पेट सेवन करें।

यह भी पढ़ें: घातक बीमारियों की काट है ये खट्टा-मीठा फल

लहसुन

कच्चे लहसुन में अमीनो एसिड होता है। इस एसिड के अलावा इसमें एंटी फंगल,एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक प्रोपर्टीज होती है। पेट के कीड़ों से निजात पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट लहसुन की तीन कलियों का सेवन करना सही होता है।

 

 

LIVE TV