घातक बीमारियों की काट है ये खट्टा-मीठा फल

आजकल के पेरेंट्स अपने बच्चों को दिन भर फल खिलाने के लिए उनके पीछे भागते रहते हैं। लेकिन पेरेंट्स क्या जाने आजकल के बच्चों को तो बाहर के खाने की लत लगी है। ऐसे में इन बच्चों को पोषण से युक्त इन फलों के बारे में क्या पता। वैसे तो प्रकृति में पाए जाने वाली हर चीज मानव हित के लिए ही होती है। लेकिन आज हम जिस फल की बात करने जा रहे हैं वो खट्टा मीठा होने के साथ आपकी आंखों को भी स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। तो आइये जानते है स्ट्रॉबेरी खाने के क्या फायदे होते हैं।

खट्टा-मीठा

कब्ज की समस्या

कब्ज ऐसी समस्या है जो आज कल हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले रही है। पेट दर्द होना यह सब रोज की समस्या में शामिल हो गया है। इस परेशानी से आराम पाने के लिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करेँ। इसे रोज खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

विटामिन सी और बी

स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है। जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

दिल का रोग

इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। साथ ही इस फल में फोलेट होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है।

यह भी पढ़े: अब ये प्लास्टिक सेंसर बताएगा आपके स्वास्थ्य का हाल, जानें कैसे

आंख

जिनकी आंखें काफी कमजोर है य जिनको आंखों से संबंधित कोई भी समस्या है उनके लिए रोज स्ट्रॉबेरी का सेवन फायदेमंद होगा। स्ट्रॉबेरी में एंजाइम पाय जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

मानसिक रोग

स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए स्ट्रॉबेरी मानसिक तनाव को खत्म करने में काफी उपयोगी सुद्ध होती है। कुछ लोगों को दिमाग से संबंधित काफी बीमारियां होती है जो दवा खाने के बाद भी ठीक नहीं होती है। मानसिक रोगों से ग्रसित लोगों को रोज स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े:6 माह के बाद शिशु को दें ये नमकीनी चीज, मजबूत होगा पाचन तंत्र

कोलेस्ट्रोल

स्ट्रॉबेरी में फ्लेवेनॉइड्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाया जाता है जो शरीर के कोलेस्ट्रोल को कम करने का काम करता है। ये अन्य कई रोगों के लिए भी मददगार साबित होता है।

वजन घटाना

स्ट्रॉबेरी में लाल रंग का एंथोस्यानिंस नामक पदार्थ पाया जाता है। जो फैट को कम करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आपको अपना वजन तेजी से कम करना है तो आपके लिए स्ट्रॉबेरी एक अच्छा विकल्प है। स्ट्रॉबेरी खाने से अपका पेट काफी देर तक भरा रह सकता है।

 

LIVE TV