अकेले एक्सरसाइज करने से होते हैं यह फायदे

आप जाहें कितनी ही कोशिश क्यू न कर लें लेकिन घर में एक्सरसाइज नहीं हो पाती है। रोज यही होता है चलो आज नहीं अब कल से करेगे, एक दिन में क्या होता है। यही रोज-रोज की कल पर टालने की आदत यू ही नहीं लगती है बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। लेकिन अकेले में वर्कआउट करना जितना बोरिंग है उतना ही फायदेमंद भी होता है। आइये जानते हैं घर में अकेले एक्सरसाइज करने से क्या फायदे होते हैं।

एक्सरसाइज

खुद निर्णय लेते हैं

अकेले एक्सरसाइस करने से अपने निर्णय खुद लेने की समझ बढ़ती है। आप जिसके साथ भी वर्कआउट करेंगे उनका अलग फिटनेस गोल होगा और आपका अलग। आपके अकेले वर्कआउट करने से अपने निर्णय खुद लेने की समझ आती है साथ ही आपको एहसास होता है कि आप जो कर रहे हैं वो सही है। आप अपनी मर्जी के मुताबिक कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:इन घरेलू उपायों से पैरों के सनटैन को दें मात

अपने लिए समय मिलता है

कुछ लोग अपने काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उनको अपने लिए समय ही नहीं मिलता है। एक्सरसाइज के बहाने आपको अपने लिए कुछ समय मिल जाता है। इससे आपको अपने लिए समय भी मिलता है तो एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ भी रहते हैं।

ध्यान भंग नहीं होता है

जब आपके साथ कई लोग एक्सरसाइज करते हैं तो उनकी वजह से आपका ध्यान भंग होता है। हालांकि जब आप अकेले वर्कआउट करते हैं तो आपको सिर्फ अपनी ऊर्जा पर फोकस करना होता है जिससे आप अच्छी तरह से वर्कआउट कर पाते हैं।

कोई प्रतियोगी नहीं होना

जब आप किसी के साथ एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपके लिए कॉम्पिटिशन से कम नहीं होता है। आप उनसे बेहतर करने की कोशिश करते हैं जिसकी वजह से आप स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। मगर जब आप अकेले एक्सरसाइज करते हैं तो किसी तरह कॉम्पिटिशन नहीं होता है और शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

 

 

 

LIVE TV