जंगल में लकड़ी बीनने गई नाबालिग से गांव के दबंग ने किया दुष्कर्म

रिपोर्ट- बी.डी. मिश्रा 

बांदा। बांदा में लड़कियों की इज़्ज़त महफूज़ नहीं है। आये दिन हवस के दरिंदे किशोरियों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में फिर एक नाबालिग लड़की को दबंग दरिंदे ने अपना शिकार बनाया है।

दुष्कर्म पीड़िता

जंगल में लकड़ी बीनने गयी किशोरी को गांव के दबंग युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया और भाग कर घर आयी पीड़िता को इसी दबंग बलात्कारी ने दोबारा घर से पकड़कर ले जाना चाहा लेकिन परिजनों के आ जाने से आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का ये मामला बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। सुबह गांव के पास के जंगल में 15 वर्षीय किशोरी लकड़ी बीनने गयी थी। जहां गांव का दबंग कुलदीप तिवारी आ गया और पीड़िता को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े: शादी की खुशी मना रहे परिवार में छाया मातम, दूल्हे को बदमाशों ने मारी गोली

आरोपी से किसी तरह छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची लेकिन पीछे से दबंग आरोपी वहां भी आ गया और पीड़िता को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता के चीखने पर मौके पर परिजनों और पड़ोसियों के आने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता अपने परिजनों के साथ गिरवा थाने गयी और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

LIVE TV