एक ही चम्पी में बालों की डैंड्रफ की समस्या होगी दूर

आजकल के चिपचुपे मौसम में डैंड्रफ की समस्या आम है। इस समस्या की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। डैंड्रम हो जाने के कारण स्कैल्प में खुजली,जलन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको किसी पार्टी या कहीं जाना हो तो आपको अच्छा नहीं लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कई तरह के शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आप कई तरह के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल का इस्तेमाल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।

डैंड्रफ

जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। यह तेल बालों के स्कैल्प को रिपेयर करता है।इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट के भरपूर गुण होते हैं। जिसके इस्तेमाल के बाद आपको परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।

डैंड्रफ

नीम का तेल

नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल के गुण होते हैं। जो बालों को स्वस्थ्य बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम के तेल में 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। फिर इसको 25 मिनट तक गर्म तौलिए से कवर कर लें। सप्ताह में 2 -3 बार इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। यह तेल काफी कारगर है।

यह भी पढ़ें- सर से लेकर पांव तक की हर बीमारी को दूर रखेगा स्प्राउट्स

तिल का तेल

तिल के तेल से स्कैल्प पर 5 मिनट तक मसाज करें और 45 मिनट उसे गर्म तौलिए से कवर कर के रखें। फिर माइल्ड शैंपू या हल्के गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं। तिल का तेल डैंड्रफ की समस्या को कम करता है।

डैंड्रफ

सरसों का तेल

1 चम्मच सरसों का तेल, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच कैस्टर ऑयल को मिलाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्कैल्प पर मसजा करें और 45 मिनट उसे गर्म तौलिए से कवर कर के रखें। अब माइल्ड शैंप से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और टॉक्सिंस को फ्लश करता है।

यह भी पढ़ें- जीना मुश्किल कर देगी मछली बनाने के बाद की यह दुर्गंध, करना होगा दूर

नारियल का तेल

नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। जो बालों को देखभाल के लिए काफी उपयोगी होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाएं बाद में इसे हल्का गुनगुना करके सिर के स्कैल्प पर 5 मिनट तक लगा कर मसाज करें। 45 मिनट तक छोड़ने के बाद उसे गर्म तौलिए से कवर कर लें। इस तेल में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

LIVE TV