जीना मुश्किल कर देगी मछली बनाने के बाद की यह दुर्गंध, करना होगा दूर

मछली खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसकी दुर्गंध हर किसी को पसंद नहीं होती है। मछली घर में काफी दुर्गंध फैलाती है। जिसकी वजह से कई लोगों को उल्टी जैसा भी महसूस होता है। कई बार आपको इसकी वजह से शर्मिदगी का भी सामना करना पड़ सकता है। खासकर के जब आपके घर महमान आए हुए हो तो आपको इस दुर्गध का कारण आपके घर का माहौल बदल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिसके कारण आपको इस दुर्गंध से छुटकारा मिला जाएगा।

मछली

रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें

इस तरह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए रूम फ्रेशनर एक अच्छा साधन है। अगर आप अपने घर में इस फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहता है। इसके इस्तेमाल से आपके घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मछली बनाते वक्त और बाद में पंखा चालू कर लें

आप जब भी मछली बना रहे हो तो उसके बाद और पहले ध्यान से पंखा जरूर चला लें। इससे आपके घर की दुर्गंध घर से दूर जाती है। ध्यान रखें अगर आपने पंखा देरी से खोला तो यह दुर्गंध बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रोक के बाद तेजी से बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा

बर्तन और किचन को तुरंत धो लें

मछली बनाने के तुरंत बाद यदि आप बर्तन और किचन को गुनगुने पानी और विनेगर से धो लेते हैं तो भी आप मछली के दुर्गंध से निजात पा सकते हैं। ये आपके घर में दुर्गंध को फैलना से बचाता है।

मछली

सुगंधिक मोमबत्ती जलाएं

आप जब कभी भी घर में मछली पकाएं तो घर में खुशबू वाली मोमबत्ती जरूर जलाएं। ताकि उसकी महक से आपके घर का वातावरण अच्छा हो जाए। साथ ही आपको मछली बनाने के बाद की महक का सामना ना करना पड़ें। लेमन और पीपरमिंट सेंट वाली मोमबत्ती आपके घर से किसी भी खाने की दुर्गंध को कम देती हैं।

यह भी पढ़ें: मुंह का टेस्ट बदल देने वाली चॉकलेट से अब निखरेगा चेहरा का निखार

खिड़की, दरवाएं खोल दें

मछली की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप अपने घर के खिड़की और दरवाजें को पूरी तरह खोल दें। इससे आपके घर की दुर्गंध कम हो जाएंगी और आपको किसी प्रकार का असहजता भी महसूस नहीं होगा।

 

 

LIVE TV