सर से लेकर पांव तक की हर बीमारी को दूर रखेगा स्प्राउट्स

स्प्राउट्स एक प्रकार के अनाज का ही दूसरा रुप है। इसका सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। अगर यह स्प्राउट्स अंकुरित हो तो और भी अच्छा होता है। स्प्राउट्स में लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी होते हैं। इसे खाने में वजन कम करने में भी मदद मिलती है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर के गुण होते हैं। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है इसलिए इसको खाने के बाद आपको वजन बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है। आज हम आपको इसे खाने के और भी फायदों को बारे में बताने जा रहे हैं।

स्प्राउट्स

वजन

स्प्राउट्स खाने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है। स्प्राउट्स में सही मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जिसका सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से कम होता है। और साथ ही यह मोटापा बढ़ाने से रुकता है। यह खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।

इम्यून सिस्टम

स्प्राउट्स में विटामिन सी और विटामिन ए जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इसलिए स्प्राउट्स का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें: अब बैग पैक करने में देरी कैसी, बनाएं बक्सा के शानदार स्थलों का प्लान

आंख

स्प्राइट्स में विटामिन ए और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन हमेशा से ही फायदेमंद होता है।

पाचन

स्प्राइट्स में भरपूर मात्रा में एंजाइम्स पाए जाते हैं। जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं और साथ में पाचन की क्रिया को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर का पाचन तंत्र सही से काम करता है। साथ ही यह तेजी से खाने को पचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: रोज का जिंदगी में अपना सकते हैं वास्तु के कुछ आसान से टिप्स

ब्लड सर्कुलेशन

स्प्राइट्स में आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर का ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।

 

LIVE TV