बकरी के साथ वीडियो बना रही थी लड़की, अचानक हुआ कुछ ऐसा… देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जो सबसे अलग है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रुक नहीं रही। वीडियो में बकरी और उसके साथ वीडियो बना रही लड़की के साथ कुछ ऐसा होता हैं जिसे देखकर हंसी आ जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की फ्रंट कैमरे से बकरी के साथ वीडियो बना रही है। बकरी खूंटे से बंधी है इसलिए लड़की भी पूरी तरह बेफिक्र है कि पालतू जानकर उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मगर चंद ही सेकंड में उसके कुछ ऐसा होता है जिसपर लड़की को भी यकीन नहीं हुआ।
वीडियो में नजर आ रहा है कि वीडियो बना रही लड़की जैसे ही बोलती हैं की ‘वो कोशिश कर रही उसे मारने की’। वहीं खूंटी से बंधी बकरी उसके पास पहुंचने की कोशिश करती नजर आती है। एक प्रयास में वो लड़की के पास पहुंचने जब कामयाब नहीं हुई तो वह थोड़ा पीछे हटी और पूरी रफ्तार से आगे बढ़ती हुए खूंटा तोड़कर लड़की को पीछे से टक्कर मार दी।
वीडियो में नज़र आता है कि बकरी की बुरी टक्कर के बाद लड़की जमीन पर गिर गई और कैमरा बंद हो जाता हैं। एक ही दिन में इस मजेदार वीडियो को लाखों बार देखा चुका है और बड़ी संख्या में नेटिजन्स ने इसपर प्रतिक्रियाएं दी हैं।