पश्चिमी UP में पक रही चुनावी गठबंधन की खीर, NDA व विपक्ष से मोलभाव कर 2024 का मंच सजा रहे जयंत चौधरी

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन का गणित नया आकार ले रहा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के हाईवे पर खड़ा रालोद मजबूत गठबंधन पर सवारी करेगा। वहीं भाजपा के एक खेमे ने बसपा के साथ जाने का शिगूफा छोड़ जयंत चौधरी पर दबाव बनाने का दांव चला है।

पश्चिम उप्र की राजनीति में दबाव का दंगल सजा हुआ है। जिसमें हर दल चुनावी मोलभाव के नए दांवपेच चल रहा है, इसका असर प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा।2024 लोकसभा चुनाव से पहले कागजों पर गठबंधनों के पिरामिड बनाए और गिराए जा रहे हैं।

LIVE TV