सुहागरात के लिए किया दरवाज़ा बंद, सुबह मिली नव दंपत्ति की लाश, जानिए क्या है पूरा मामला

कैसरगंज थाना क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित टेपराहन पुरवा गांव में एक नवविवाहित जोड़े के शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस के अनुसार, प्रताप (23) और पुष्पा (21) का विवाह 30 मई को हुआ था और वे अपने ससुराल पहुंच गई थीं।

विवाह के उपरान्त कमरे से सोए नव दंपत्ति सुबह उठे ही नहीं। विवाहित दंपति की सुहागरात ही उनके जीवन की आखिरी रात रही। कमरे में सोते हुए पति और पत्नी के शव सुबह बेड पर मिले। मामले की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप फैल गया। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया। दंपत्ति की मौत का कारण पता लगाने के के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना ने कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। इसके बारे में हर कोई हैरान है। नवविवाहित जोड़े की सुहागरात वाले दिन ही ऐसी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। इससे दूल्हा और दुल्हन के गांव में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक की स्थिति है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का बता पाएगी।

बारात के सतब पति और पत्नी अपने गांव लौटे। रात को, नवदंपति ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार की सुबह, दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। सभी ने कमरे में देखा तो पता चला कि पुष्पा और प्रताप बेहोश पड़े हुए थे। दरवाजा खोलने पर, उनकी मृत्यु का पता चला। इसके बाद, लड़के के पक्ष के लोगों ने लड़की के पक्ष को सूचित किया। दोनों परिवारों के लोग एकजुट हुए। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।

घटना के संबंध में कैसरगंज क्षेत्राधिकारी, कमलेश कुमार सिंह, ने बताया कि गोड़हिया नंबर चार में निवास करने वाले एक नवदंपति के शव को उनके विवाह के अगले दिन कमरे में मृत पाया गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।

LIVE TV