
उत्तराखंड। आज सुबह-सुबह पूजा-पाठ मंत्रोच्चार और भजन, आरती के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। राज्य के गवर्नर के.के.पॉल की उपस्थति में 6 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के द्वार खोले गए। केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने लाखों भक्त देश-विदेश से यहां आते हैं। मंदिर सिर्फ गर्मियों में खुला रहता हैं।
मंदिर में कपाट खुलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस में मंदिर के रोचक तथ्यों को साझा किया और मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया। उन्होंने कहा पहली बार यात्रा को रोचक बनाने के लिए रोज शिव भगवान से जुड़ी कहानियों का आयोजन होगा।
यह भी पढ़े: केदारनाथ में साक्षात प्रकट होंगे भोले बाबा, भक्तों का मन मोह लेगा विचित्र नजारा
मुख्यमंत्री रावत ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाओं और सुरक्षा के बारे में भी आश्वस्त किया, उन्होंने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रूट पर बिजली, पानी, डॉक्टर सबका पूरा बंदोबस्त किया गया है। हर एक किलोमीटर पर भक्तों के लिए डॉक्टर और चिकित्सीय सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए हैलिपेड से मंदिर तक की सड़कों को भी चौड़ा किया गया है।
भक्तों के लिए इस बार प्रशासन ने अच्छी सविधाओं के साथ उनको मनोरंजित करने के साधन बनाए हैं। इस बार केदारनाथ के दर्शन को आने वाले भक्तों को रात के समय मंदिर में लेजर शो का नजारा देखने को मिलेगा। इस लेजर शो का ट्रायल 26 अप्रैल को हो चुका हैं। रात के समय मंदिर का नजारा रंग-बिरंगा और रोशनी से भरा होगा।
यह भी पढ़े: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर
गुजरात की अक्षय इंटरनेशनल कंपनी इस लेजर शो का आयोजन कर रही है। भगवान शिव की विभिन्न मुद्राओं को मंदिर पर लेजर लाइट के जरिये छोड़ा गया। लेजर शो के जरिये तस्वीरों को वीडियो के रूप में भी दिखाया गया।