केदारनाथ में साक्षात प्रकट होंगे भोले बाबा, भक्तों का मन मोह लेगा विचित्र नजारा

उत्तराखंड। केदारनाथ मंदिर का कपाट 29 अप्रैल को खुलने वाला है। भक्तों के लिए इस बार मंदिर प्रशासन ने अच्छी सविधाओं के साथ उनको मनोरंजित करने के साधन बनाए हैं। इस बार केदारनाथ के दर्शन को आने वाले भक्‍तों को रात के समय मंदिर में लेजर शो का नजारा देखने को मिलेगा। इस लेजर शो का ट्रायल 26 अप्रैल को हो चुका हैं। रात के समय मंदिर का नजारा रंग-बिरंगा और रोशनी से भरा होगा।

केदारनाथ मंदिर

गुजरात की अक्षय इंटरनेशनल कंपनी इस लेजर शो का आयोजन कर रही है। भगवान शिव की विभिन्‍न मुद्राओं को मंदिर पर लेजर लाइट के जरिये छोड़ा गया। लेजर शो के जरिये तस्‍वीरों को वीडियो के रूप में भी दिखाया गया।

यह भी पढ़े: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर

इस लेजर शो का आयोजन हर रात को किया जाएगा। इस शो के जरिये बाबा केदारनाथ की स्‍थापना से लेकर यहां के प्रसिद्ध धामों व आपदा से पहल और बाद के कार्यों को भी भक्‍तों को दिखाया जाएगा।

हर रात को बाबा केदारनाथ की महाआरती के बाद यह लेजर शो किया जाएगा। इसमें भक्‍तों को अत्‍याधुनिक तकनीक के जरिये लेजर लाइटों के रूप में विभिन्‍न कहानियां भी देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़े: बुधवार से शुरू होगी चारधाम यात्रा, स्थानीय आबादी में खुशी की लहर

केदारनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर यह लेजर लाइटें छोड़ी जाएंगी। इससे भक्‍तों को रंगबिरंगी कृतियों को देखने का मौका मिलेगा। विभिन्‍न कहानियों को भी लेजर शो के जरिये मंदिर में दिखाया जाएगा। इसे दिखाकर भक्‍तों को मंदिर के इतिहास से भी रूबरू कराया जाना है।

LIVE TV