गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर

देहरादून। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आज चारधाम यात्रा शुरू हो गई। बुधवार को गंगोत्री में वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 1:00 बजे खोले गए। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी पूजा-अर्चना के साथ दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शीतकाल के दौरान क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल लाइन और बिजली की तारों की भी मरम्मत की जा रही है। केदारनाथ के कपाट 29 और बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

गंगोत्री

आज से छह माह तक अब देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन धामों में कर पाएंगे।  आज सुबह आठ बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से आर्मी बैंड की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना हुई। इस बार चार धाम यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खास उत्साह है।

यह भी पढ़ें:- योगी ने खेला दलितकार्ड, पूर्व डीजीपी को बनाया एससी/एसटी आयोग का अध्यक्ष

वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद पसरा सन्नाटा खत्म होने में भले ही दो साल लगे, लेकिन यात्रा को पटरी में आने में लंबा समय लगा। यात्रा के लिहाज से वर्ष 2016  और 2017 संतोषजनक रहा। इस साल 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- प्यार-मोहब्बत के साथ ताजमहल के तहखाने का ‘डर्टी’ सीक्रेट भी जान लीजिए

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने कहा है कि आज पूरे विधिविधान के साथ सूर्य पुत्री मां यमुना के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले में दो धाम स्थित होने के कारण 60 फीसद स्थानीय आबादी की आजीविका यात्रा पर ही निर्भर है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV