राम मंदिर निर्माण पर केन्द्रीय मंत्री का बड़ा बयान जिसे हर कोई जानना चाहेगा

रिपोर्ट- अनुज कौशिक

राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं है, भाजपा की भगवान राम में केवल आस्था है। भाजपा ने कभी भी राम मंदिर के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा है। यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुये जालौन के उरई में कही।

शिव प्रताप शुक्ला

उन्होने कहा कि भाजपा ने कभी भी राम मन्दिर के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा और न ही मोदी जी राम मंदिर के नाम पर चुनाव में जाते है। भाजपा की सिर्फ राम नाम में आस्था है और यह आस्था हमेशा रहेगी और राम मंदिर का सवाल है, वह सिर्फ आपसी सहमति से ही बनेगा। उन्होंने कहा कि GST को लागू हुए पूरे एक साल हो गया है, इसी लिए केंद्र की सरकार एक साल होने पर जश्न मनाएगी। यह जश्न दिल्ली के साथ सभी प्रदेशों में भी मनाया जायेगा।

दिल्ली में इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहेंगे। जबकि वित्तमंत्री अरुण जेटली स्वास्थ्य खराब होने के कारण वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- दलित लड़की को बंधक बना कई दिनों तक किया गया दुष्कर्म, अस्पताल वालों ने भी दिखाया घटियापन

उन्होंने बताया कि जीएसटी आने से सभी को फायदा हुआ, जो टैक्स पहले 32 प्रतिशत होता था। वह केवल अब 28 प्रतिशत है, जिसमें 28 प्रतिशत केवल 50 चीजों पर है। बाकी 18 प्रतिशत से नीचे है। वहीँ उन्होने डीजल पेट्रोल को भी जीएसटी में लाने की बात कही। उन्होने कहा केंद्र के साथ राज्य सरकारें जब जीएसटी काउंसल में इसे लायेगी तब जल्द इससे राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- डीएम के आदेश पर शुरू हुई खाद्यान गोदामों की जांच, बड़े घोटाले का होगा खुलासा

वहीँ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह पर नोटबंदी घोटाले का आरोप लगाया है, तो उन्होने कहा कि प्रदेश की सभी कॉपरेटिव बैंको में नोट जमा हुये हैं। न यकीन हो, तो राहुल जी खुद जाकर देखा आयें। जिसकी सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले हुये है। वह घोटाले की बात कर रहे है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV