Solar Eclipse 2022: दिवाली के दूसरे दिन लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस दिन होगी गोवेर्धन पूजा
शकुन्तला
इस साल दिवाली पर कई परंपराएँ टूटने वाली है। तिथि और परम्पराओ के अनुसार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है लेकिन इस बार सालों से चली आ रही यह परम्परा टूट जायेगी। इस बार दिवाली के दूसरे दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। दीवाली के मौके पर इस साल 27 साल बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है, यह ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। इससे पहले 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण लगा था।

सूर्य और चंद्र ग्रहण, ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी गयी है। ग्रहण में सूतक काल लगने के कारण किसी भी प्रकार का कोई धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ आदि न करने की बात शास्त्रों में बताई गई है। इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली के दूसरे दिन लगेगा। हिंदू धर्म में दिवाली और उसके बाद गोवर्धन पूजा के त्योहार का विशेष महत्त्व माना गया है। ऐसे में दिवाली के बाद सूर्यग्रहण का लगना लोगों के मन में कई प्रश्न खड़े कर रहा है। तो चलिए आपको बताते है सूर्यग्रहण कब से कब तक लगेगा, सूतक काल का समय क्या है और इस समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए
दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से प्रारम्भ होगा, जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में सूर्ग्र ग्रहण का सूतक सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले दिवाली की रात 2 बजकर 29 मिनट से लग जाएगा। दिवाली की रात सूतक लगने से मंदिर के दरवाजे बंद हो जाएंगे और ग्रहण संबंधी नियमों का पालन जैसे देवी-देवताओं का स्पर्श न करना 24 तारीख की रात से दूसरे दिन शाम तक किया जाएगा। हालांकि जिन जगहों पर ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्य अस्त हो जाएगा वहां पर सूर्य ग्रहण भी समाप्त हो जाएगा। इसीलिए गोवर्धन पूजा 26 ओक्टुबर को मनाई जायेगी।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022 को सुबह 06.29 बजे से सुबह 08.43 तक रहेगा।
पूजा की कुल अवधि 02 घंटे 14 मिनट है
प्रतिपदा तिथि आरंभ – 25 अक्टूबर 2022 दोपहर 04:18 बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:42 बजे होगी