छोटी दीपावली का दिन भी लाता है शुभ संयोग, जानें क्या है खास


धनतेरस के बाद और छोटी दीपावली से पहले से छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसा साल यह त्योहार आज यानी कि 6 नवंबर को मनाई जा रही है। इस त्योहार को कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन बहुत अच्छा शुभ योग भी बन रहा है। दिन की शुरुआत प्रीति नामक योग से होगी। जो शाम को करीब 7:54 बजे तक चलेगा। आज का दिन 9 राशियों के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है।

नरक चतुर्दशी

इतना ही नहीं इस दिन तो यमराज की पूजा का भी विधान है। नरक चतुर्दशी पर इस विधि से यम तर्पण करना चाहिए।

पूजन विधि

इस दिन शरीर पर तिल के तेल की मालिश करके सूर्योदय से पहले स्नान करने का विधान है। स्नान के दौरान अपामार्ग (एक प्रकार का पौधा) को शरीर पर स्पर्श करना चाहिए।

नहाने के बाद साफ कपड़े पहनकर, तिलक लगाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके निम्न मंत्रों से प्रत्येक नाम से तिलयुक्त तीन-तीन जलांजलि देनी चाहिए। यह यम-तर्पण कहलाता है। इससे वर्ष भर के पाप नष्ट हो जाते हैं।

ऊं यमाय नम:, ऊं धर्मराजाय नम:, ऊं मृत्यवे नम:, ऊं अन्तकाय नम:, ऊं वैवस्वताय नम:, ऊं कालाय नम:, ऊं सर्वभूतक्षयाय नम:, ऊं औदुम्बराय नम:, ऊं दध्राय नम:, ऊं नीलाय नम:, ऊं परमेष्ठिने नम:, ऊं वृकोदराय नम:, ऊं चित्राय नम:, ऊं चित्रगुप्ताय नम:।

इस दिवाली मटर वाली गुजिया से बढ़ाएं मिठाई का स्वाद

इस प्रकार तर्पण कर्म सभी पुरुषों को करना चाहिए, चाहे उनके माता-पिता गुजर चुके हों या जीवित हों। फिर देवताओं का पूजन करके शाम के समय यमराज को दीपदान करने का विधान है।

नरक चतुर्दशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी करनी चाहिए, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था। इस दिन जो भी व्यक्ति विधिपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करता है, उसके मन के सारे पाप दूर हो जाते हैं और अंत में उसे वैकुंठ में स्थान मिलता है।

LIVE TV