भाजपा के बर्थ-डे पर शाह का गजब अंदाज, विपक्ष को बताया ‘कीड़े-मौकौड़े’, खुद को ‘सैलाब’

नई दिल्ली। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के तीखे तेवर दिखाई दिए। मुंबई में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए शाह ने विपक्ष को एक बार फिर निशाने पर लिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए बड़े ही मजाकिया अंदाज में एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा- जब बाढ़ आती है तो सभी जानवर जैसे :- कुत्ता, बिल्ली, सांप और नेवला एकजुट होकर समस्या से निजात पाने की कोशिश करते हैं। ठीक उसी तरह भाजपा की बाढ़ और मोदी लहर के प्रताप का असर है कि चुनाव आते ही पूरा विपक्ष एकजुटता की बात करने लगता है।

मुस्लिमों ने खाई कसम, मस्जिद बने न बने वोट वहीं ‘खिलाएंगे’

शाह के तीखे तेवर

उन्होंने कहा मिशन 2019 का बिगुल बज चुका है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब बस जीत का परचम लहराने की बारी है। उन्होंने पार्टी के पीएम मोदी की तारीफों का बखान करते हुए कहा- भाजपा ने आज देश में अपना अलग ही स्थान बनाया है। फिलहाल अभी भाजपा का स्वर्णिम काल नहीं आया है। क्योंकि अभी पश्चिम बंगाल और उड़ीसा भाजपा की ज़द से बाहर है। जिस दिन भाजपा ने इन दोनों राज्यों में भगवा लहरा दिया, वही भाजपा का स्वर्णिम काल होगा।

30 हजार रुपए महीना और 3 साल, फ्रिज खुला तो टुकड़ों में मिली ‘ममता’

खबरों के मुताबिक़ आम चुनाव 2019 के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले लोकसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के सपने को पूरा करने में मदद करने की शपथ दिलाई।

भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने की अपील की।

उन्होंने कहा, “हम अगला चुनाव नारों और खोखले चुनावी भाषणों के दम पर नहीं, बल्कि सरकार की उपलब्धियों के दम पर लड़ना चाहते हैं।”

शाह ने कहा, “हमें आम चुनाव 2019, और ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा जीतने तथा महाराष्ट्र में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए शपथ लेनी चाहिए। यह भाजपा के स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी।”

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के प्रयास का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा, “जब बाढ़ आती है तो सभी प्राणी खुद को बचाने के लिए इकट्ठे हो जाते हैं।”

उन्होंने कहा ,”साल 2014 से मोदी एक बाढ़ लाए हैं। तबसे कांग्रेस 11 राज्यों से बेदखल हो चुकी है और भाजपा हर राज्य में जीती है। अब सभी दल उनके खिलाफ एक होकर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

योग पर धार्मिक बवाल… चर्च की रिपोर्ट ने बता दिया क्रिश्चियनिटी के लिए बड़ा खतरा!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा कहकर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पंवार से झटका मिलने के बाद वह हर जगह जाकर एक ही बात पूछ रहे हैं कि ‘मोदी ने चार साल में क्या किया है?”‘

शाह ने कहा, “राहुल बाबा, हम आपसे पूछना चाहते हैं कि जब चार पीड़ियों तक आपकी सरकार रही तो आपकी पार्टी ने क्या काम किया? जनता जानना चाहती है।”

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम पर राहुल की आशंका पर शाह ने कहा कि भाजपा देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं करेगी और किसी अन्य दल द्वारा ऐसा करने की कोशिश करने पर भाजपा विरोध करेगी।

राजग की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वच्छ, भ्रष्टाचार रहित और समावेशी सरकार दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को फायदा पहुंचाया है। 50 करोड़ परिवारों का पांच लाख रुपये का बीमा, 10 करोड़ परिवारों को विद्युत कनेक्शन, कृषि उत्पादों की ऊंची कीमतें भाजपा सरकार में हुई हैं।

देखें वीडियो :-

https://youtu.be/W41XTOzKG-k

LIVE TV