सलमान के घर की हो चुकी थी रेकी, हत्‍या की साजिश करने वाला गिरफ्तार

मुंबई। सलमान खान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस और करीबियों को दहला कर रख दिया है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा किया है। सलमान की जान को खतरा था। उन्‍हें बाल-बाल बचाया गया है।

सलमान की हत्या

काला हिरण शिकार मामले की सनुवाई के समय से सलमान के दिन अच्‍छे नहीं चल रहे हैं। पहले केस मं उनका अरोपी साबित हो ना और र फिर 5 साल की सजा मिलना। मामला वहीं तक शांत नहीं हुआ था। बिश्‍नोई समाज की ओर से कई कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

सलमान को जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी है। पिछली बार सुनवाई के दौरान भी गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान के बैर‍क की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इसके कुछ समय बाद अब जो खुलास हुआ उसने सलमान के चाहनेवालों की नींद उड़ा दी है। एसटीएफ के मुताबिक, बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा को सलमान की हत्‍या की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: आपकी आंखों से आंसू निकाल देगा संजू का दूसरा गाना

वह सलमान को मारने के लिए पूरी प्‍लानिंग कर चुका था। नेहरा ने उनके घर की रेकी तक कर ली थी। उसने घर की कुछ तस्‍वीरें भी क्लिक की थीं। साथ ही उसने घर से बालकनी तक की दूरी भी नांप ली थी।

खबरों के मुताबिक, नेहरा ने सलमान को मारकर देश छोड़ देने की प्‍लानिंग की थी। नेहरा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

 

LIVE TV