यह खट्टा-खट्टा मुरब्बा, पेट और यूटीआई के समेत इन 5 बीमारियों को जड़ से भगाएं

करौंदा एक खट्टा फल होता है जिसे अंग्रेजी में क्रेनबेरी कहते हैं। करौंदे को फल चटनी, मुरब्बे, अ़चार और सब्जी के रूप में खाया जाता है। कुछ घर में तो करौंदा कच्चा ही खा लिया जाता है। करौंदे में हमारी सेहत को फायदे पहुंचाने वाले सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइये आपको बताते हैं कि करौंदा खाने से आपके स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

करौंदे

करौंदे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। आमतौर पर करौंदे का इस्‍तेमाल सब्जी, चटनी, मुरब्बे और अ़चार के लिए किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि करौंदे में आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। करौंदा भूख बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है, प्यास रोकता है और दस्त को बंद करता है। इसके अलावा भी करौंदा के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हैं।

पोषक तत्व

करौंदे के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए ये सभी के लिए फायदेमंद है। करौंदा के 100 ग्राम रस में केवल 46 कैलोरी होती है। करौंदे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कई अधिक है। करौंदा विटामिन ई और विटामिन के का अच्‍छा स्रोत है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि भी भरपूर होता है। करौंदे के जूस का नियमित सेवन करने से कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य के लाभ हो सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

करौंदे का रोज सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। करौंदे के रस का प्रतिदिन सेवन करके स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने में भी सहायक है। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों के निर्माण की प्रक्रिया को रोक कर, झुर्रियों का आना कम करता है।

यह भी पढ़ें: इस ड्राई फ्रूट के यह फायदे आपको बिल्कुल नहीं होंगे पता

यूरिन इंफेक्शन

यूटीआई की समस्या आजकल बहुत बढ़ती जा रही है। करौंदे का जूस इस समस्या से निदान पहुंचाने के लिए बहुत उपयोगी होता है। करौंदे का रस पाचन समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोगों में उपयोगी है। करौंदे के जूस में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और सेलीसायलिक एसिड होता है। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। इसलिए करौंदा को खाने और इसके रस को पीने से यूटीआई की समस्या ठीक होती है। इसके साथ ही करौंदे के सेवन से यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

मुंह के रोग

करौंदे के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके मुंह की तकलीफों को कम करने में मदद करते हैं। करौंदे का जूस मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्रैनबेरी में पाए जाने वाले तत्‍व यूरिनेरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन से तो बचाता ही है साथ ही यही तत्‍व मसूड़ों की समस्‍या को भी दूर रखता है। यह दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गन्ध को रोकता है। हालांकि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, तो बेहतर रहेगा कि दिन में क्रैनबेरी का जूस केवल एक गिलास ही पियें।

दिल की बीमारियों

करौंदे में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर ह्रदय संबंधी रोगों से बचाता है। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज 1 ग्लास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है। क्रैनबेरी का जूस का सेवन निसमित रूप से करना चाहिए।

LIVE TV