इस ड्राई फ्रूट के यह फायदे आपको बिल्कुल नहीं होंगे पता

प्राकृति में मौजूद सभी फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। हर एक चीज के कुछ न कुछ फायदे होते हैं। छुआरा भी उनमें से ही एक है। छुआरा में भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। छुआरा बालों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते है। इसलिए आपको हर रोज इनका सेवन करना चाहिए। छुआरों में आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पाएं जाते हैं जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।

छुआरे

सूखे खजूर या छुआरे आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी हैं। छुआरों में उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं इसलिए ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वही त्वचा और अपने बालों पर सूखे खजूर लगाने से ये इनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। छुआरों में आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पाएं जाते हैं जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। त्वचा और बालों पर छुआरे लगाने से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते। यह केमिकल फ्री है। इसलिए, निखरी त्वचा और मजबूत बाल पाने के लिए आपको छुआरों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इनसे फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं या नियमित रूप से इनका सेवन करें।

बालों को स्वस्थ बनाता है

छुआओं में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं। यह बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दो-मुंहे बाल, पतले बाल और रुखे बालों की समस्या को कम करने में छुआरे बेहद फायदेमंद हैं। इसलिए स्वस्थ बाल और स्कैल्प पाने के लिए रोजाना छुआरे खाने चाहिए।

एजिंग

छुआरों में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है और चेहरे से झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम करता है। इसलिए यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रुप से जवां बनाता है।

बालों और स्कैल्प

छुआरे बालों को पोषण देते हैं और स्केल्प को स्वस्थ बनाते हैं। जो लोग बाल गिरने, पतले बाल या रुखे बालों से परेशान हैं उन्हें सूखे खजूर जरुर खाने चाहिए। ये बालों और जड़ों को पोषण देते हैं जिससे आपके बाल मजबूत होते हैं और स्वस्थ रहते हैं।

त्वचा

त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए छुआरे बेहद कारगर होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण, यह त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश रखते हैं साथ ही शुष्क त्वचा से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

कोशिकाओ को रिपेयर

छुआरे में विटामिन बी-5(पेंटोथेनिक एसिड) होता है। यह फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करता है और त्वचा की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। इसलिए, छुआरे त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हैं।

 

LIVE TV