भाजपा सरकार ने मानी हार, मंत्री जी बोले- ‘राम मंदिर बनवाने का बूता हम में नहीं’

राम मंदिरलखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने एक बड़ा बयान दिया है। शिव प्रताप का कहना है कि भाजपा सरकार ने कभी भी वोट पाने के लिए राम मंदिर का सहारा नहीं लिया है।

सरकार राम मंदिर नहीं बनवा सकती है। मंत्री का कहना है कि भगवान राम हमेशा उनके साथ रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले और आपसी समझौते से होगा।

अनुपम के विरोध में लाल रंग से रंगी FTII की दीवारें

बता दें कि शिव प्रताप बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती आए हुए थे। जहां उन्होंने कहा कि विकास दर हमेशा घटती-बढ़ती रहती है।

देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वस्तु और सेवा कर लागू हुए तीन महीने हुए हैं, जिसके आधार पर धीरे-धीरे देश में बदलाव हो रहा है।

अमेरिका में जेटली नीति का खुलासा: नोटबंदी से की मालिक की पहचान, अब GST से जोड़ेंगे रियल स्टेट

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या के सरयू तट पर भगवान राम की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का एलान किया है। हालांकि, अभी इसके लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से अनुमति मिलना बाकी है। मंजूरी मिलते ही, इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

LIVE TV