रक्षाबंधन पर बहनें हो यूं तैयार, खास हैं यह टिप्स

आंख हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है। एक आंख ही है जो हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। आंखों से हमे दुनिया और भी खूबसूरत लगती है। कई लड़कियों की तो प्राकृतिक रूप में ही आंखें बड़ी सुंदर होती है। लेकिन कुछ लड़कियां अपनी इन आंखों को सजाने के लिए न जानें क्या – क्या करती हैं। लेकिन फिर भी उनकी आंखें उतनी अच्छी नहीं लग पाती है जितनी की औरों की आंखें उन्हें लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने आंखों के मेकअप में क्या बदलाव करें जिसकी मदद से आपकी आंखें और भी सुंदर और खूबसूरत देखें।

पेंसिल आईलाइनर

पेंसिल आईलाइनर

पेंसिल आईलाइनर लगाना काफी आसान होता है। जबकि लिक्विड आईलिनर लगाना बहुत मुश्किल होता है। पेंसिल आईलाइनर लगाना दिन में बहुत ठीक रहता है। यह ज्यादा लाउड भी नहीं लगता है साथ ही ज्यादा फैलता भी नहीं है। इसे लगाने के बाद सुखाना भी नहीं पड़ता है। इसे गर्मियों के दिन में लगाना काफी अच्छा होता है।

पेंसिल आईलाइनर

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद में इन वस्तुओं का सेवन कभी भी डॉक्टर से बिना पूछे ना करें

चेहरे का तेल साफ कर लें

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आईलाइनर लगाने से पहले थोड़ा ध्यान रखें और सबसे पहले अपने चेहरे पर मौजूद तेल को टिश्यू पेपर की मदद से साफ कर लें। अगर आंखों की स्किन पर ऑयल लगा रह गया तो आईलाइनर आस-पास फैल जाएगा और इससे आपके चेहरे की सारी खूबसूरती खराब हो जाएगी। अगर लगाते समय आईलाइनर फैल जाए, तो इसे ईयर बड की सहायता से साफ किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बहन के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे आपके यह स्पेशल गिफ्ट

मस्कारा का प्रयोग

आंखों में लस्कारा लगाने से आंखें और भी खूबसूरत दिखने लगती हैं। मस्कारा हर लड़की को अच्छा लगता है, लेकिन आईलाइनर के ऊपर मस्कारा लगाया कैसे जाए यह एक बहुत ही बड़ी समस्या बन जाता है। मस्कारा लगाते वक्त हमेसा ध्यान दें कि आईलाइन लगाने के बाद ही हमेशा मस्कारा लगाएं। ऐसा करने के न आईलाइनर फैलेगा और न ही मस्कारा। आईलाइनर लगाते वक्त हमेशा अपनी आंखों को खोल कर रखें ताकि आपकी आंखें को लाइनर उधक-इधर फैले नहीं।

मस्कारा का प्रयोग

 

LIVE TV