राजनाथ करेंगे बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण, राहत व बचाव अभियान का लेंगे जायजा

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह रविवार को केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मंत्रालय के एक बयान से शनिवार को यह जानकारी दी। सिंह पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के.जी. अल्फोंस और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

केरल

वह केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, राज्य सरकार के मंत्रियों, मुख्य सचिव, केंद्रीय एजेंसियों व राज्य प्रशासन के अन्य शीर्ष अधिकारियों से केंद्र सरकार की एजेंसियों व राज्य सरकार द्वारा चलाए गए राहत व बचाव और खोज अभियान का जायजा लेंगे।

बयान के अनुसार, मौजूदा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से, केरल के कई भाग कथित रूप से भारी बारिश और बारिश जनित आपदाओं से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़े: पासवान ने आंबेडकर और दलितों को ‘नजरअंदाज’ करने पर विपक्ष पर दागे सवाल

अब तक एनडीआरएफ की टीम ने सात लोगों को बचाया है और 398 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बाढ़ से बीते 36 घंटों में पूरे राज्य में कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है और 54,000 लोग बेघर हो गए हैं।

LIVE TV