पॉवरफुल पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ेगी एडल्ट एक्ट्रेस, चुनावी वादे काफी रोचक

मास्‍को। शक्तिशाली देशों में शामिल रूस और उसके पॉवरफुल प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन से दुनिया वाकिफ है। इसमें कोई शक नहीं कि रूस का रुतबा बढ़ाने में पुतिन का बड़ा योगदान रहा। लेकिन अब पुतिन की कुर्सी पर किसी और की नजर पड़ गई है। रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए रूस की एडल्ट स्टार ने इस कुर्सी के लिए पुतिन के खिलाफ खड़े होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने वादे भी किए हैं, जो काफी रोचक हैं।

रूस की एडल्ट स्टार

रूस में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। इस ताकतवर पुतिन के सामने कुछ नए चेहरे भी हैं। इस बीच वहां कि पूर्व पोर्न स्‍टार ऐलेना बर्कोवा ने ऐलान कर दिया है कि वो पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। मुर्मान्स्क शहर की रहने वाली ऐलेना बर्कोवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को ये जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : मां-बाप 13 साल से मरे बेटे को खिला रहे खाना, वजह बेहद चौंकाने वाली

रेप और यौन उत्‍पीड़न के लिए सजा-ए-मौत

कुछ दिनों पहले 32 साल की ऐलेना ने अपने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो डालकर राष्‍ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया था। वीडियो में ऐलेना ने दावा किया है कि अगर वो रूस की राष्‍ट्रपति बनीं तो रेप और यौन उत्‍पीड़न के लिए मौत का सजा का कानून लाया जाएगा।

स्कर्ट छोटी ही होगी

उन्होंने ये भी कहा है कि लड़कियों के 40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनने को अपराध माना जाएगा और इसके लिए कानून बनेगा।

कंपलसरी होगी सेक्‍स एजुकेशन

मेयर का चुनाव लड़ चुकी ऐलेना ने कहा कि अगर रूस की जनता उन्‍हें अगला राष्‍ट्रपति बनाती है तो वो सत्ता में आते ही आदमियों के डिवोर्स देने के अधिकार को भी खत्म कर देंगी। इसके अलावा स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को भी कंपल्सरी करेंगी। ऐलेना ने बताया कि उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि इस बार के इलेक्शन कैंपेन में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ें : इन 5 अंगों के न होने पर भी चलती रहेगी बॉडी

खत्‍म करेंगी मर्दों के डिवोर्स का अधिकार

रूस की एडल्ट स्टार ऐलेना आदमियों के डिवोर्स देने के अधिकार को खत्म करना चाहती हैं, क्योंकि कई बार डिवोर्स के बाद बच्चों की सारी जिम्मेदारी महिलाओं पर ही रह जाती है।

LIVE TV