PNS Tughril : पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा, चीन ने दिया यह विध्वंसक युद्धपोत

भारत से दुश्मनी रखने वाला चीन पाकिस्तान की खूब मदद कर रहा है। चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत(PNS Tughril) दिया है। चीनी सरकारी मीडिया ने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शंघाई में एक कमीशन समारोह में चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड(सीएसएससी) द्वारा डिजाइन किए गए वॉरशिप को पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा है।

सीएसएससी की द्वारा कहा गया कि वॉरशिप चीन द्वारा अब तक निर्यात किया गया सबसे बड़ा और सबसे एडवांस वॉरशिप है। चीन के इस वॉरशिप से पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में काफी ज्यादा इजाफा होगा। चीनी सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि बीजिंग ने पाकिस्तान को सबसे नया और एडवांस वॉरशिप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शंघाई में एक कमीशन समारोह के दौरान यह वॉरशिप पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है।

पाकिस्तान ने युद्धपोत का नाम रखा पीएनएस तुघरिल

पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा कि टाइप 054A/P वॉरशिप किसी भी हालत में युद्ध अभियानों को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तानी सेना ने इसका नाम पीएनएस तुगरिल(PNS Tughril) दिया है। नौसेना ने कहा कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है। इसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार युद्धपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है। वॉरशिप की सतह से सतह के साथ ही सतह से हवा और पानी में भी जबरदस्त मारक क्षमता है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है। वहीं पीपल्स लिबरेशन आर्मी के नेवल रिसर्च एकेडमी के एक सीनियर रिसर्चर झांग जुंशे ने बताया कि पुराने युद्धपोतों की तुलना में यह नई वॉरशिप बेहतर वायु क्षमता को प्रदान करती है। इसकी रडार प्रणाली भी काफी बेहतर है और यह लंबी दूरी की मिसाइलों से भी लैस है।

गौरतलब है कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों ही देशों पाकिस्तान और चीन ने 2017 में हस्ताक्षर किए थे। इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में बनकर तैयार हुआ था। जिसकी अब टेस्टिंग की गई है। चीनी सेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैयार किए हैं।

फर्रूखाबाद जेल हिंसा मामले में नया मोड़ आया सामने, मृत कैदी ने लेटर लिख लगाए कई आरोप

LIVE TV