कम नहीं हुई राजभर की तल्खी, इस बार भाजपा को दे डाला खुला चैलेंज

रिपोर्ट- पंकज सिंह

लखनऊ। लगातार नाराज़ चल रहे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार को चैलेंज कर दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि बीजेपी हमें गठबंधन से निकालने की धमकी देती है। हिम्मत है, तो हमें कैबिनेट से निकाल कर दिखाए।

ओम प्रकाश राजभर

राज्यसभा चुनाव के वक्त राजभर योगी सरकार से नाराज हो गए थे। तभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें दिल्ली मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद उनकी नाराजगी दूर हुई थी। पर अब कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश को दोबारा मना पाना इतना आसान नहीं लगता है।

उनके तेवरों को देखें तो वो और भी बढ़ गए हैं। ऐसे में दोबारा भरत-मिलाप हो पाना थोड़ असंभव लगता है। बताया जाता है कि ओम प्रकाश राजभर से कई अन्य पार्टियों संपर्क में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र प्रभार मंत्री महेंद्र सिंह उनके घर मनाने गए थे। उन्होंने कहा हम गठबंधन में हैं। लेकिन बीजेपी हमें हमारे अधिकार नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा विधायक की ‘मैंगों’ पार्टी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2019 से पहले दिखाई अपनी सियासी ताकत

हम महीनों से प्रदेश कार्यालय के लिए लखनऊ में जगह मांग रहे हैं। लेकिन हमें जगह नहीं दिया जा रहा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम लगातार 27% आरक्षण में अति पिछड़ी जातियों के लिए अलग हिस्सेदारी की मांग सरकार से करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- भगवान तो नहीं लेकिन यमराज जरुर बन बैठा यह डॉक्टर, पिता ने सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

उन्होंने कहा कि अब हम सरकार को 6 महीने का समय दे रहे हैं। अगर सरकार ने 6 महीनों के भीतर हमारी मांग नहीं पूरी की तो, हमें गठबंधन पर विचार करना पड़ेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV