भाजपा विधायक की ‘मैंगों’ पार्टी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2019 से पहले दिखाई अपनी सियासी ताकत

रिपोर्ट- लोकेश टंडन

मेरठ। 2019 के चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। हमेशा चर्चाओं में रहने वाले सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने आज आम की सियासी पार्टी रखी है। सबसे पहली चर्चा बड़े-बड़े VIP नेताओं का आना और उसके बाद 50,000 लोगों को दावत पर बुलाना। ये अपने आप में सबसे खास था।

संगीत सोम

यह आम की पार्टी सरधना के कुशावली गाँव मे तेजस फार्महाउस पर रखी गई थी। जिसमें लगभग 175 कुंतल आम मंगाए गए और इस पार्टी में लगभग 35000 लोगों को इन्वाइट किया गया और जिसमें लगभग 50000 लोग आज विधायक संगीत सोम की पार्टी में पहुंचे।

सरधना सीट के आसपास के तमाम गांव के प्रधान आम जनता से लेकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर सहित तमाम जगह से पार्टी की शोभा बढ़ाने के लिए लोग आम पार्टी को खास बना गए।

जिसमें फायर ब्रांड नेता बीजेपी के संगीत सोम जो की पूरी तरह से हिंदूवादी छवि के नेता माने जाते हैं और 2019 के चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार होना है। उसकी वजह भी एक वजह ये पार्टी मानी जा रही है कि अपनी छवि और अपना पावर शो दिखाने के लिए यह पार्टी रखी गई है।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इस बात का मैसेज देने की कोशिश की गई है कि संगीत सोम के पीछे पूरा जनसमूह और हर जाति-बिरादरी के लोग हैं। जो उनके साथ हैं। लेकिन संगीत सोम को ये आम पार्टी देने का कितना सियासी फायदा मिलेगा। यह आने वाला समय तय करेगा।

पार्टी में VIP पंडाल अलग बनाया गया था। इस VIP पंडाल में दाल-मखनी से लेकर लखनवी रसगुल्ले गुलाब जामुन दाल चावल सब कुछ खास था। तरह-तरह की वैरायटी कुछ VIP के लिए अलग से लगाई गई और मैंगो पार्टी को पूरा VIP बनाने की कोशिश होती रही।

यह भी पढ़ें:- भगवान तो नहीं लेकिन यमराज जरुर बन बैठा यह डॉक्टर, पिता ने सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

अपने विरोधियों के कानों तक पार्टी की गूंज पहुंचाने के लिए यह ढोल बजाते लोग मानो अपने विरोधियों को पटखनी दे रहे हों। हिंदू-मुस्लिम सभी लोग इस पार्टी में नजर आए। हर किसी से जब लाइव टुडे ने बात की तो उन्होंने खुल कर कहा कि 2019 की भी तैयारी है।

सोम ने इस आम पार्टी को सबसे बड़ी आम की दावत बताई है। उनका दावा है कि इसमें 50 हजार लोग शामिल हुए है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने के लिए बकायदा वीडियोग्राफी और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया है। पार्टी के लिए 175 क्विंटल आम मंगवाये गए हैं। इसमें दशहरी, लखनवी, रसगुल्ला व गुलाब जामुन वैरायटी शामिल हैं। आम पार्टी को देसी रूप और अपनी संस्कृति व सभ्यता से जोड़ने के लिए खाट और हुक्का भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें:- भाजपा विधायक और महंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग, हल निकालने में जुटा पुलिस प्रशासन

वहीँ संगीत सोम की पत्नी ने कहा कि पति की जीत के बाद पार्टी देने का मन था, जो आज दी है। आम जमकर खायें भी और खिलायें भी है। पार्टी सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे की भी बात पूरी करती है। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV