सजावत के ही नहीं कष्ट मिटाने के भी काम आते हैं गेंदे के फूल

पीले और नारंगी रंग में पाया जाने वाला गेंदे का फूल काफी खूबसूरत होता है। इस फूल का इस्तेमार घरों की पूजा और घर की सजावत में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ साज और सजावत के लिए ही इस फूल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस फूल का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गेंदा एक हर्ब है। गेंदे के फूल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं। आइये जानते हैं गेंदे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी कैसे होता है।

गेंदे के फूल

सूदिंग गुण होते हैं

गेंदे के फूल में सूदिंग गुण होते हैं। इसलिए इसका पेस्ट बनाकर लगाने से स्किन पर लगाने से जलन शांत होती है। किसी कीड़े के काटने पर गेंदे के पेस्ट को लगाना लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें: … तो इसलिए बच्चें अपने मुंह में डालते हैं अंगुली

सूजन कम करता है

गेंदे के फूल से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। गेंदे में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण हाए जाते हैं। इसके पेस्ट को लगाने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

बीमारियों से रक्षा करता है

गेदें में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, ड्यूरेटिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। गेंदा का उपयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: ज्यादा ठंड लगने से हो सकती है, शरीर के तापमान से जुड़ी यह बीमारी

दर्द को कम करता है

आजकल के खान पान के कारण रक्त संचरण ना होने के कारण शरीर में कहीं न कहीं दर्द बना रहता है। गेंदे में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। गेंदे का सेवन करने से शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। ब्लड का सर्कुलेशन तेजी से होता है। जिससे शरीर के अंगों का दर्द कम होता है।

LIVE TV