… तो इसलिए बच्चें अपने मुंह में डालते हैं अंगुली

मां अपने बच्चें के हर संकेत को बड़े ही अच्छे से समझती है। लेकिन बच्चों की कुछ हरकतों को नज़रअंदाज़ कर देती है। बच्चों को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। कई बच्चों को बार-बार मुंह में अंगुली डालने की आदत होती है। बच्चों की यह आदत कई बार हानिकारक हो सकती है। कई बार मां को लगता है कि उनका बच्चा सामान्य रुप से मुंह में अंगुली डाल रहा है। लेकिन बच्चों की यह हरकत उनके शरीर में बैक्टीरिया और कीटाणु को रास्ता देती है और उन्हें पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। बच्चों के मुंह में अंगुली डालने के कई कारण हो सकते हैं।

अंगुली

अच्छी नींद

कई बार बच्चें अच्छी नींद के लिए मुंह में अंगुली डालते हैं। ऐसा करने स उन्हें आराम मिलता है। साथ ही उन्हें अच्छी नींद भी आती है।

भूख
बच्चों के मुंह में अंगुली डालने के पीछा का यह संकेत होता है कि उसे भूख लगी है। कई बार बच्चें भूख लगने के कारण भी मुंह में अंगुली डालते हैं। इसलिए बच्चें के हाथ को हमेशा साफ रखें। क्योंकि बच्चें के अंगुली में बैक्टीरिया और कीटाणु हो सकते हैं, उनके मुंह में डालने से ये बैक्टीरिया और कीटाणु उनके शरीर में प्रवेश करते हैं। और उनकी सेहत को प्रभावित करते हैं।

अंगुली

यह भी पढ़ें: खतरनाक है न्यूजपेपर पर रखकर खाना खाना, हो सकती हैं यह बीमारियां

दांत निकलना

जब बच्चे के दांत निकलते हो तो तब भी अपने दर्द को कम करने के ले भी बच्चा मुंह में अंगुली डालता है। दांत निकलने के समय पर मुंह में मसूड़ों में खुजली होती है जिस कारण भी बच्चा अपने मुंह में अंगुली डालता है।

 

 

LIVE TV