
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई दुखद नाव दुर्घटना ने कथित लापरवाही को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, क्योंकि यह खुलासा हुआ है कि दुर्घटना से एक दिन पहले बुधवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा क्षेत्र के लिए तेज हवाओं की चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद नाव को पानी में उतरने की अनुमति दी गई थी। नाव पलटने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई। गुरुवार को अचानक आए तूफान के दौरान नाव पलट जाने से त्रासदी घट गई थी।
दिल्ली की एक पर्यटक संगीता कोरी ने इस दुखद दुर्घटना का वर्णन करते हुए बताया कि अचानक तेज हवाओं के कारण नाव में पानी घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग लाइफ जैकेट लेने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जो पानी घुसने पर ही ऑपरेटरों द्वारा दी जा रही थीं। उन्होंने बताया, “किसी को भी पहले से लाइफ जैकेट पहनने के लिए नहीं कहा गया था। जब पानी अंदर आने लगा, तो उन्होंने जल्दबाजी में लाइफ जैकेट बांटनी शुरू कर दीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग उन्हें छीनने लगे। फिर क्रूज पलट गया,इसमें बहुत लापरवाही बरती गई।



