
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की है कि ईरान के साथ व्यापक समझौता लगभग तय हो गया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द औपचारिक घोषणा की जाएगी।
ट्रंप के अनुसार, इस डील के तहत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग हार्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा। उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस, UAE प्रेसिडेंट, कतर के अमीर, पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं समेत कई देशों के साथ बातचीत की।
ईरान ने हालांकि दावा किया है कि हार्मुज पर उसका नियंत्रण बना रहेगा और अमेरिकी दावे हकीकत से दूर हैं।



