उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, उड़ान से ठीक पहले मिला अलर्ट

दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

10:45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। धमकी मिलते ही विमान को एप्रन पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी फ्लाइट की तलाशी ली।

धमकी का स्रोत
जांच में विमान के लैवेटरी में एक टिश्यू पेपर पर “bomb” लिखा मिला, जो अंततः होक्स (फर्जी) साबित हुआ। विमान में बम या कोई खतरनाक पदार्थ नहीं मिला।

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अब मामले की जांच कर रही हैं। फ्लाइट अभी उड़ान नहीं भरी है।

Related Articles

Back to top button