देशबड़ी खबर

ममता बनर्जी को लगातार तीसरा झटका: प्रकाश बड़ाईक ने राज्‍यसभा से दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक (Prakash Chik Baraik) ने राज्‍यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

यह एक सप्ताह के अंदर TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा है। इससे पहले सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय इस्तीफा दे चुके हैं।

प्रकाश बड़ाईक ने अपना इस्तीफा राज्‍यसभा सभापति को सौंप दिया है। अभी तक उन्होंने इस्तीफे की वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC में यह लगातार तीसरा बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे पार्टी के अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button