टेकदेशविदेश

पुतिन का भारत को बड़ा ऑफर: Su-57 स्टेल्थ फाइटर को संयुक्त रूप से विकसित करेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को संयुक्त रूप से विकसित करने और उत्पादन करने का प्रस्ताव दोहराया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के sidelines पर India Today की ग्रुप एडिटर गीता मोहन से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस इस दिशा में कोई सीमा नहीं रखता और पूर्ण तकनीकी सहयोग के लिए तैयार है।

पुतिन ने ब्रह्मोस मिसाइल को दोनों देशों के सफल सहयोग का उदाहरण बताते हुए कहा, “Su-57 दुनिया का सबसे आधुनिक और प्रभावी फाइटर जेट है। हम पहले भी भारत को संयुक्त विकास का ऑफर दे चुके हैं। हम इसे अकेले बना चुके हैं, लेकिन अब भी भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।”

क्यों है यह ऑफर अहम?
भारतीय वायुसेना के पास अभी कोई fifth-generation फाइटर नहीं है। स्वदेशी AMCA प्रोजेक्ट 2030 के मध्य तक ही सेवा में आने वाला है। पाकिस्तान के J-35AE स्टेल्थ जेट हासिल करने की अटकलें भी इस ऑफर को और प्रासंगिक बना रही हैं।

Related Articles

Back to top button