
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपनी यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण नया फीचर तैयार कर रहा है। कंपनी जल्द ही ‘Scam Alert’ फीचर रोलआउट करने वाली है, जो अनजान नंबर्स से आने वाले संदिग्ध मैसेज की पहचान कर यूजर्स को तुरंत चेतावनी देगा।
यह फीचर पूरी तरह से डिवाइस पर काम करेगा। मतलब मैसेज की जांच के लिए कोई डेटा वॉट्सऐप के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा, जिससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। संदिग्ध मैसेज मिलते ही चैट में एक चेतावनी बैनर दिखेगा।
यूजर को पूरा अधिकार रहेगा — चाहे तो नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सके या फिर बात जारी रख सके। साथ ही एक लोकल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी मिलेगी, जिसमें पता चलेगा कि फीचर कितनी बार सक्रिय हुआ।
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग के शुरुआती चरण में है, लेकिन यह साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने में बड़ा कदम साबित हो सकता है।



