टेक

WhatsApp Plus आ रहा है! अब पैसे देकर पाएं कस्टम थीम्स, 20 चैट पिन और प्रीमियम स्टिकर्स

वॉट्सऐप अब अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में है। कंपनी ने WhatsApp Plus नाम से नया वैकल्पिक प्लान बीटा टेस्टिंग में शुरू कर दिया है। यूट्यूब और एक्स की तरह अब वॉट्सऐप भी पर्सनलाइजेशन फीचर्स के लिए चार्ज करेगा।

इस प्लान में यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक, नई थीम्स, कस्टम ऐप आइकॉन्स और स्पेशल रिंगटोन मिलेंगे। फ्री वर्जन में सिर्फ 3 चैट्स पिन की जा सकती हैं, जबकि WhatsApp Plus में यूजर्स 20 चैट्स को टॉप पर पिन कर सकेंगे। साथ ही अलग-अलग चैट लिस्ट्स के लिए कस्टम थीम और नोटिफिकेशन सेट करने की सुविधा भी मिलेगी।

फिलहाल यूरोप में इसकी टेस्टिंग करीब 2.49 यूरो (लगभग 230-250 रुपये) प्रति महीना पर हो रही है। भारत में कीमत अलग हो सकती है। कंपनी ने साफ किया है कि बेसिक चैटिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग पूरी तरह फ्री रहेगी। प्लस वर्जन सिर्फ उन लोगों के लिए है जो ज्यादा कस्टमाइजेशन चाहते हैं।

यह फीचर पहले एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है और जल्द ही व्यापक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button