मुंबई में फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिरा, रेल सेवाएं बाधित

मुंबई  मुंबई में पश्चिम रेलवे के फुटओवर ब्रिज का एक स्लैब मंगलवार सुबह गिर गया, जिससे उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गईं। कई क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी बारिश और जलभराव को इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इसे गोखले ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है।

 फुटओवर ब्रिज

फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दमकल विभाग व अन्य राहत एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े: सपा प्रवक्ता का दावा, 2019 के पहले योगी नहीं कोई और होगा यूपी का मुख्यमंत्री

डब्ल्यूआर ट्रैक से मलबे को हटाने का काम चल रहा है जिसने दोनों दिशाओं की रेल सेवाओं को अवरुद्ध कर दिया गया है।

डब्ल्यूआर ट्रैक पर मुंबई के डब्बावालों ने डिलीवरी रोक दी है लेकिन बाकी मार्गो पर सेवाएं जारी हैं।

LIVE TV