फोर्ब्स की सूची में मोदी का जलवा कायम, शी जिनपिंग को मिला पहला स्थान

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की 2018 की सूची में 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में नौवां स्थान हासिल किया है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 75 लोगों की सूची में मोदी के अलावा केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। फोर्ब्स की ओर से यहां मंगलवार को जारी सूची में सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी को जहां नौवां स्थान दिया गया है, वहीं रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 32वां स्थान प्राप्त हुआ है।

narendra-modi

फोर्ब्स ने कहा, “इस धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग रहते हैं। लेकिन इन 75 पुरुषों और महिलाओं ने दुनिया को बदला। विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की फोर्ब्स की वार्षिक सूची 10 करोड़ लोगों में से एक की पहचान करती है, जिनका काम सबसे असरकारी है।”

यह भी पढ़ें:- ठगी का ऐसा मामला जिसे नासा भी जानकर हैरान रह जाए

फोर्ब्स ने कहा, “शी जिनपिंग को पहली बार मार्च में चीनी कांग्रेस द्वारा अपने संविधान में संशोधन करने के बाद इस सूची में पहला स्थान दिया गया है, जिसके अंतर्गत उनकी महत्ता और उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है। वह चेयरमैन माओ के बाद देश के बड़े नेता बनकर उभरे हैं।”

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में दिखे दो ‘दौर’,अकबर से महाराणा फिर महाराणा से अकबर

वहीं मोदी के नौवें स्थान पर चुने जाने के बारे में पत्रिका ने कहा, “मोदी ने हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद अपना कद वैश्विक नेता के तौर पर बढ़ाया है। वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में महत्वपूर्ण नेता के तौर पर उभरे हैं, क्योंकि वार्मिग(ग्लोबल वार्मिग) का प्रभाव उनके देश के करोड़ों ग्रामीण नागरिकों पर पड़ा है। मोदी अभी भी काफी लोकप्रिय बने हुए हैं।”

LIVE TV