इंसानियत हुई तार-तार… चार साल की मासूम के साथ चार नाबालिग बच्चों ने किया दुष्कर्म

राहुल कटियार

कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम से नाबालिक बच्चों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर महाराजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बड़ी बात ये है कि दुष्कर्म के सभी चारो आरोपी भी नाबालिक हैं। जिनकी उम्र 6 साल से 10 साल के बीच है।

मासूम के साथ दुष्कर्म

महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव के रहने वाले किसान की चार साल की मासूम बेटी के साथ पड़ोस के ही नाबालिक बच्चों ने खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मासूम को घर ले जाकर छोड़ दिया। देर रात मासूम बच्ची के पेट में अचानक दर्द होने से परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें:- इस मस्जिद के सामने बनेगी लक्ष्मण की भव्य मूर्ति, मुस्लिम धर्मगुरूओं ने कहा गलत हो रहा है

उसके बाद पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर महाराजपुर थाने गए। जहां पिता की तहरीर पर सभी नाबालिक आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉस्को समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें:- घूस न देने पर लेखपाल ने किया बरबाद, तो इंसाफ के लिए धरने पर बैठे किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

इस घटना से पूरे इलाके हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस से लेकर हर कोई हैरान है। ये किस तरफ बढ़ रहे हैं हम लोग जहां नाबालिक बच्चे भी गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में शामिल होने लगे है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV