ऐसे बनाएं होठों को प्राकृतिक रूप से सुंदर और मुलायम

होंठ मुस्कान को ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व को भी निखारते हैं। इसलिए अपने चेहरे के साथ-साथ होठों का ख्याल भी रखना चाहिए। दरअसल, होंठ शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा है जिसे बहुत देखभाल की जरुरत पड़ती है।

होठ सुंदर

अक्सर महिलाएं होंठो के फटने, सूखने और दरारे पड़ने की वजह से परेशान रहती हैं। लीजिए हम आपके लिए लेकर आए है ऐसे कुछ प्राकृतिक उपचार जिसके प्रयोग से आप अपने होठों की सुंदरता बनाए रख सकती हैं।

जैतून के तेल- जैसे त्वचा से डेथ स्किन हटती है उसी तरह होठों से भी डेथ स्किन निकलती है। जो होठों को रुखा, बेजान कर देती है। होठों से निकली इस बेजान त्वचा के कारण होंठ अपनी प्राकृतिक सुंदरता खो देते हैं। लेकिन आप इसे दोबारा पा सकती हैं। जी हां, अगर आप एक चम्मच जैतून के तेल के साथ एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर अपने होठों पर लगाएं तो होठों की इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं।

जैतून के तेल

यह भी पढ़ें: आप भी हो जाए होशियार, पीछे की पॉकेट में रखा पर्स बनता है खतरे की वजह

दालचीनी- दालचीनी में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। दालचीनी का उपयोग कर आप अपने होठों की खोई लाली और बेजान परत को ठीक कर सकती हैं। आप बस दालचीनी के पाउडर को अपनी पसंद के किसी भी तेल जैसे बादाम, नारियल के साथ मिला कर एक शीशी में रख लें और उसे रोज नियमित रूप से रात में सोने से पहले होंठो पर मसाज करें। कुछ दिन बाद आप पाएंगी की आपके होंठ पहले से अच्छे हो गए हैं।

दालचीनी

यह भी पढ़ें: सोने से पहले करिए एमु ऑयल से मसाज, होगा जबरदस्त फायदा

नारियल का तेल- नारियल का तेल एक प्राकृतिक तेल है। नारियल का तेल बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से होंठ सूखते नहीं। अगर आप नारियल के तेल की कुछ बूंदे रोजाना लगाए तो आप होंठो की होने वाली समस्या से निजात पा सकती हैं।

नारियल का तेल

 

 

 

 

LIVE TV