मुंबई के आस-पास इन वादियों का लुफ्ट उठाएं

कहा जाता है कि मुंबई बहुत ही भीड़भाड़ वाला स्थान है। अगर कोई मुंबई जैसे शहर में रह रहा है तो मानो उसके जीवन से सुख और शांति कई दूर भाग गई है। चारों तरफ भीड़भाड़ चकाचौंध इन सबके चलते व्यक्ति अपनी जिंदगी जीना ही भूल गया है। आज हम आपको मुंबई के आस-पास के कुछ स्थानों से रूबरू कराएंगे जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो। घूमने-फिरने से मन और दिमाग शांत रहता है, और शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। अगर आप मुंबई जैसे महानगर में रहते हैं तो बताए जा रहे स्थलों का चुनाव अपने अगले पिकनिक स्पॉट्स के लिए कर सकते हैं।

मुंबई

माथेरान

कोलाड के अलावा आप पिकनिक के लिए माथेरन का भी प्लान बना सकते हैं। माथेरान पश्चिमी घाट में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन, जो समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुंबई से इस पहाड़ी गंतव्य की दूरी मात्र 90 किमी की है। यह एक पर्यावरण-संवेदनशील स्थान है जहां मोटर-वाहन प्रवेश नहीं कर सकते। यही वजह है कि इस हिल स्टेशन का वातावरण काफी शांत है, और पर्यटकों इसलिए यहां ज्यादा आना पसंद करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यहां एक शानदार वक्त गुजारा जा सकता है। आप यहां लंबी पैदल यात्रा के साथ घुड़सवारी का आनंद भी यहां ले सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श गंतव्य है।

कर्नाला

मुंबई के पास एक स्थान है कर्नाला जो घूमने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। लोग यहां एक अच्छा समय बिताने के लिए आते हैं। यहां लोग रोमांचक गतिविधियों को भी खूब आनंद लेते हैं। कर्नाला अपने प्राकृतिक दृश्यों को साथ पक्षी विहार का भी एक सुनहरा मौका प्रदान करता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह स्थान आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। आप यहां कर्नाला फोर्ट का भी भ्रमण कर सकते हैं। पनवेल से लगभग 12 किमी दूर कर्नाला पक्षी अभयारण्य 12.11 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां आप 150 देशी और 37 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां अपने परिवार और बच्चों के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक इमारत का दीदार करना है तो आएं यहां

लोनावला

लोनावला की मुंबई से महज 96 किमी की दूरी पर है। यह एक बहुत ही जाना मान हिल स्टेशन भी है। आप यहां आकर एक शानदार समय बिता सकते हैं। खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत नज़ारों के बीच एक यादगार पल बिताने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते है। अकसर यहां मुंबई और पुणे से पर्यटक वीकेंड एंजॉय करने के लिए आते हैं। पिकनिक स्थान के साथ-साथ आप यहां के शिव मंदिर के बी दर्शन कर सकते हैं। आप यहां शिवाजी के मशहूर किले राजमाची को देख सकते हैं। टाइगर्स पॉइंट की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

एलीफेंटा द्वीप

यह द्वीप मुंबई से महज 25 किमी की दूरी पर है। यह स्थान अपनी सात गुफाओं और भित्ति चित्रों के लिए जाना जाता है। अगर आपको रोमंचक सफर तय करना है तो एक बार यहां जरूर आए। यहां जो गुफाएं है वो अंजता एलोरा की गुफाओं के समान है। अपनी पिकनिक के सफर को रोमांचक बनाने के लिए आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप के लिए आप यहां आ सकते हैं। इस ट्रिप के साथ आपको जिंदगी के कुछ पहलुओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

कोलाड

मुंबई से कोलाह की दूरी महज 121 किमी है। यह एक शानदार स्थान है जहां आप अपना वीकेंड अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। कोलाड महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित रोमाचंकारी अनुभव से भरा एक स्थान है जहां लोग अपना कीमत समय निकाल यहा घूमने के लिए आते हैं। आप यहां पिकनिक के साथ-साथ विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। आप यहां की कुंडलिका नदी में व्हाइट वाटर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। राफ्टिंग के अलावा आप यहां पैराग्लाइडिंग, कायाकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

माथेरान

माथेरान पिकनिक का प्लान कर रहे हैं तो आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। माथेरान पश्चिमी घाट का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुंबई से यहां की दूरी 90 किमी है। यह बहुत ही शांति का स्थान है यहां वाहन भी चलाना गलत माना जाता है। इसलिए ही पर्यटक यहां ज्यादा आना पसंद करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यहां एक शानदार वक्त गुजारा जा सकता है। आप यहां लंबी पैदल यात्रा के साथ घुड़सवारी का आनंद भी यहां ले सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श गंतव्य है।

 

 

 

LIVE TV