जानिए जुनागढ़ किले की वो खास बातें जिनसे आज तक आप हैं अंजाम

भारत का राजस्थान महलों का राजा कहा जाता है। यहां पर आपको अनगिनत महल देखने को मिलेगे। आज हम आपको इस राज्य के एक खूबसूरत महल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह महल बेहद की खूबसूरत है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 300 कि.मी. की दूरी पर स्थित बीकानेर में भी महलों की कोई कमी नहीं हैं। यहां पर सालभर देश-दुनिया से पर्यटनों का आगमन रहता है। यह शहर पर्यटन के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है।

जुनागढ़ फोर्ट

जुनागढ़ फोर्ट

बीकानेर घूमने की शुरुआत आप यहां के ऐतिहासिक किले जुनागढ़ से कर सकते हैं। इस महल की संरचना देखने लायक है। इस किले का नाम पहले चिंतामणि था बाद में इस किले का नाम जुनागढ़ रख दिया गया। इस महल की बेमिसाल खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस किले के अलावा आप यहां का लक्ष्मी निवास महल भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2018, दिन- मंगलवार

धार्मिक स्थलों की सैर

ऐतिहासिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आप यहां के प्रसिद्ध करणी माता के मंदिर आ सकते हैं। यह मंदिर धार्मिक गतिविधियों के अलावा अपने चूहों के लिए भी जाना जाता है। यह शायद भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां आपको एकसाथ कई चूहें दिख जाएंगे। इसके अलावा आप यहां के भंडेश्वर मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यह एक जैन मंदिर है, जो एक व्यापारी द्वारा बनवाया गया था। माना जाता है कि इस मंदिर में कभी सूखे के दौरान 40 हजार किलों घी का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए इस यह घी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इनके अलावा आप यहां के लक्ष्मीनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। माना जाता है कि राव बीका यहां स्वंय पूजा करने के लिए आया करते थे।

यह भी पढ़ें – नवरात्रि के सातवें दिन इस तरह करें मां कालरात्रि की आराधना, दूर होंगे जिंदगी के सभी संकट

कला और चित्रकारी

जब आपका मन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से हट जाए तो आप यहां की कला और चित्रकारी के बारे में भी सोच सकते हैं। यहां की चित्रकारी भी काफी जानी जाती है। बीकानेर के कारीगरों के हाथों में जादू है माना जाता हैं कि यह आर्ट पर्शिया से भारत आया था। इस चित्रकारी से राजस्थानी चित्रकारी का विशेष गहरा संबंध है। आप यहां पर प्रदर्शनियां भी देख सकते हैं।

 

LIVE TV