आ गया है घूमने का मौसम अब जल्दी से बना लें इन स्थानों का प्लान

भारत एक ऐसा देश है जहां पर मौसम, जलवायु को देखते हुए अलग-अलग स्थान है जहां पर आप समय और मौसम के अनुसार घूमने का प्लान बना सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने मूड के अनुसार भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। इन सभी स्थानों पर सैलानियों का आवागमन साल भल लगा ही रहता है। यहां पर विविधताओं को देखते हुए खान-पान में भी कई तरह का फर्क है। आज हम आपको भारत के तमाम स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। घूमने के लिए अक्टूबर का महीना सबसे अनुकूल माना जाता है। क्योकि यह महीना मानसून के बीच का महीना होता है। जिस दौरान आप मजे से कहीं भी घूम फिर सकते हैं।

पंचमढ़ी

पंचमढ़ी

मध्यप्रदेश में आप पंचमढ़ी हिल स्टेशन को तो जानते ही होंगे। यहां पर जाने का सबसे सही समय अक्टूबर के महीने का ही होता है। इस शहर में एक रानी हुआ करती थी। जिसे सतपुड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य का एक पर्वतीय स्थल है। यह शहर धरती से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिल स्टेशन हरी भरी वनस्पतियों, प्राचीन गुफाओं और जलप्रपातों से घिरा है।

बीर बिलिंग

आप अक्टूबर में बीर-बिलिंग की सैर का प्लान बना सकते हैं। बीर-बिलिंग, भारत के हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी खास माना जाता है। दूर-दराज से सैलानी यहां पहाड़ी खूबसूरत और रोमांच का आनंद लेने के लिए आते हैं। दरअसल यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए काफी खास माना जाता है, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। शेराबिलिंग मठ, बीर टी फैक्टरी, तिब्बती कॉलोनी और बीर रोडहां के प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण हैं। आप यहां पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक और हैंडग्लाइडिंग आदि गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जानें क्यों राजा राम को कहा जाता है मर्यादा पुरुषोत्तम

लाहौल स्पीति

अपने रोमांच को दुगना करने के लिए आप हिमाचल के लाहौल स्पीति का प्लान बना सकते हैं। अक्टूबर के सैर-सपाटे के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप रोमांच का भरपूर आनंद ले पाएंगे। यह स्थल पहाड़ी आकर्षणों के साथ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों के लिए जाना जाता है। पीन वैली नेशनल पार्क यहां के सबसे खास जीव उद्यानों में गिना जाता है, जहां साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। आप यहां स्पीति ट्रेक का भी अनुभव ले सकते हैं। च्रदाताल, सूरज ताल, पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान, धनकर, ताबो मठ आदि यहां के लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ स्पीति ट्रेक, रिवर राफ्टिंग, उद्यान भ्रमण आदि गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

लाहौल स्पीति

जोधपुर

अगर आप भारत के गौरवशाली इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं, तो राजस्थान के जोधपुर का प्लान बना सकते हैं। जोधपुर राज्य का एक प्राचीन स्थल है, जो अपनी राजपुताना जीवनशैली, प्राचीन महल-किले और राजस्थानी संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। जोधपुर आकर आप डेजर्ट सफारी का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। यहां का रंगबिरंगी संस्कृति देश-विदेशी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आप यहां के पर्यटन आकर्षणों में मेहरानगढ़ का किला, जसवंत थाडा, उम्मेद भवन महल, और मंडोर गार्डन की सैर का प्लान बना सकते हैं।

 

 

 

LIVE TV