समुन्दर में जिंदा मिला सैकड़ों साल पुराना ग्रीनलैंड शार्क

ग्रीनलैंड शार्कवैज्ञानिकों को समुद्र के ज़रिये एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। उन्हें इस दुनिया का सबसे पुराना जीव का मिला है। दरअसल, वैज्ञानिकों को समुंद्र में दुनिया का सबसे पुराना जीव ग्रीनलैंड शार्क मिला है।

सूत्रों के मुताबिक ग्रीनलैंड शार्क की उम्र तकरीबन 512 साल है। और उसका वजन तकरीबन 1 टन से भी अधिक बताया जा रहा है। सबसे ख़ास बात यह है कि ग्रीनलैंड शार्क समुंद्र के बहुत ही ठंडे पानी में तैरता है।

जानकारी के मुताबिक ग्रीनलैंड शार्क की उम्र ज्यादा से ज्यादा 400 वर्ष की होती है और वे अपना पूरा जीवन अपने साथी के साथ पानी में तैराकी करते हुए गुजारते हैं।

यह भी पढ़ें:- लड़कियों को जो चीज सरकार नहीं दे सकी वो एक 17 साल के लड़के ने दी है

एक रिपोर्ट के मुताबिक शार्क की संभावित उम्र का पता जर्नल साइंस के अध्ययन से पता चला था। इसके अलावा ये 28 ग्रीनलैंड शार्क में सबसे पुराना है।

लम्बाई से लगाया गया उम्र का अनुमान

खबरों के मुताबिक इस ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई करीब 18 फीट है और इसके उम्र का अनुमान लंबाई के चलते ही लगाया गया है। शार्क हर साल 1 सेंटीमीटर लंबा होते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार इसका जन्म संभवतः सन 1505 हुआ था। इसके अलावा जानकारी के मुताबिक यह ग्रीनलैंड शार्क -1 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे पानी में रहता है और 7200 फीट गहरे पानी में तैराकी करता है।

यह भी देखें:-

LIVE TV